logo

संथाल में बोले बाबूलाल : सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में यह हूल का शंखनाद 

hool.jpg

साहिबगंजः
झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज में महाधरना को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। इसके विरोध में यह हूल का शंखनाद है। राज्य में दलितों एवं आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है।

 

 

 


रेलवे स्टेशन परिसर में महाधरना 
बता दें कि आज साहिबगंज  में भाजपा ने हूल का शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह धरना झारखंड में दलित उत्पीड़न, खनिज सम्पदा की लूट, गिरती कानून व्यवस्था, व्याप्त अराजकता, भ्रष्टाचार, अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ भाजपा द्वारा साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में महाधरना का आयोजन किया गया


जनविरोधी नीतियों का विरोध है यह धरना 
धरना से पहले भाजपा नेताओं ने बाबा साहब डॉ भीमराम अम्बेडकर व रवीन्द्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  इसके बाद महाधरना कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में यह हूल का शंखनाद है।